05 December 2021 02:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकाजी में काम करने वाले श्रमिक की छत्त से गिरने से मौत हो गई। मामला बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित बीकाजी फैक्ट्री के श्रमिक से जुड़ा बताया जा रहा है। बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा के अनुसार 28 नवंबर को पश्चिम बंगाल निवासी धनंजय बर्मन गिर गया था। उसे गंभीर स्थिति में पीबीएम में भर्ती करवाया गया, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। उसके दो भाई व पत्नी भी बीकाजी में ही काम करते हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार धनंजय शराबी था। शराब के नशे में ही वह गिर गया।
फैक्ट्री सूत्रों के मुताबिक वह अपने क्वार्टर की छत्त से नीचे गिरा था। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तब उसकी हालत बेहद गंभीर थी। वहीं पीबीएम सूत्रों का कहना है कि धनंजय के सिर में गहरी चोट थी। उसका ऑपरेशन भी करना पड़ा। जिसके बाद वह ठीक हो गया था। लेकिन आज अचानक उसकी मौत हो गई। चर्चा यह भी है कि अत्यधिक ज्यूस पीने से उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक ज्यूस पीने से श्वास नली में रुकावट आ सकती है, जिससे मौत की संभावनाएं रहती है। हालांकि धनंजय की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।
RELATED ARTICLES
22 July 2026 09:32 AM
10 September 2020 01:00 PM
