13 March 2021 08:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिले में आज 6 लोग कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। अगर हम अब भी नहीं संभले तो 2020 जैसा मंजर फिर देखने को मिल सकता है। आज आए पॉजिटिव में चार मरीज़ स्थानीय है, वहीं दो बाहर से आकर पीबीएम में भर्ती हुए हैं।
स्थानीय पॉजिटिव में से एक नोखा रोड़, एक आर्मी केंट, एक खतूरिया कॉलोनी व एक अन्य क्षेत्र का है। वहीं पीबीएम में भर्ती पॉजिटिव में से एक झुंझुनूं व दूसरा हनुमानगढ़ का है।
बता दें कि 2020 में भी शुरूआती दौर पर कोरोना को हल्के में लिया गया था। जिसका भयावह परिणाम हम सबने भोगा। ऐसे में अगर हम अब सावधान नहीं हुए तो परिणाम भयावह हो सकते हैं। पिछले चार दिनों में केवल बीकानेर में 13 पॉजिटिव आ चुके हैं, वहीं झुंझुनूं व हनुमानगढ़ के पॉजिटिव को मिलाएं तो 15 पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं कुल एक्टिव केस 32 हैं। ये सभी होम क्वॉरन्टाइन हैं।
इन सबके बावजूद लापरवाही जारी है। मास्क उतर चुका है, बार बार हाथ धोना भी सब भूल चुके हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग भी हवा हो चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार भी आमजन से अधिक लापरवाही जिम्मेदार लोग कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
25 December 2021 11:31 PM