25 January 2021 06:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूटमार कर शहर में दहशत फैलाने वाले गैंग के एक बदमाश को नयाशहर पुलिस ने देशी कट्टे सहित दबोच लिया है। आरोपी की पहचान शेरूणा सावंतसर निवासी 20 वर्षीय अशोक विश्नोई पुत्र बृजलाल विश्नोई हाल कल्ला पंप के रूप में हुई है। आरोपी से दो लूट की वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी व उसका साथी पहले रैकी करते हैं, फिर सुनसान जगह दिखते ही टारगेट पर हमला बोल देते हैं। दोनों बदमाश टारगेट को डराकर रूपए आदि लूट ले जाते हैं।
नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि आरोपी ने दो वारदातें कबूली है। जिसमें एक वारदात 12 नवंबर 2020 को गोपालदास के साथ हुई थी। गोपालदास ने प्रीति कल्ला अस्पताल के पास हनुमान मंदिर क्षेत्र में बनीं पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर अंदर से बंद की थी। रात तीन बजे दो लुटेरों ने गाड़ी खुलवाई और गाड़ी के अंदर घुसकर पैसे की मांग करने लगे। इन्कार करने पर मारपीट शुरू कर दी, जिसपर गोपालदास बॉम्बे मार्केट की दीवार फांदकर अंदर जाकर छत्त पर पहुंच गया। आरोपी छत्त पर भी पीछे पीछे आए और मारपीट की तथा सरिये से घायल कर पैंतीस हजार रूपए, कान की मुर्कियां व मोबाइल छीन ले गए। वहीं दूसरी वारदात 14 नवंबर को सुरजाराम के साथ हुई। रात दो बजे सुरजाराम ईंट की गाड़ी मंडी में खड़ी कर पैदल घर जा रहा था। इसी समय मोटरसाइकिल सवार होकर आए बदमाशों ने डंडे से वार किया। बचाव किया तो बीयर की बोतल सिर पर मारी। सुरजाराम घायल हो गया और आरोपी तीस हजार रूपए लूट ले गए। चारण ने बताया कि आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। तथा पूछताछ जारी है। आरोपियों से कुछ और वारदातें खुलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि एसपी प्रीति चंद्रा ने नकबजनी की वारदातों का खुलासा करने के निर्देश दे रखे हैं। इसी के तहत एसपी प्रीति चंद्रा, एएसपी शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया व सीओ सुभाष शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व वाली टीमों ने आरोपी को धर धर दबोचा।
उल्लेखनीय है कि कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई ओमप्रकाश यादव, हैड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल अब्दुल सत्तार, कांस्टेबल वासुदेव, कांस्टेबल लखविंद्र सिंह, कांस्टेबल योगेन्द्र व साईबर सैल हैड कांस्टेबल दीपक कुमार यादव शामिल थे।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
31 December 2023 10:54 PM