22 October 2021 12:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम ने चिकित्सा विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। पीबीएम अधीक्षक ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।
मौसमी बीमारियों के प्रकोप को देखते चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव ने समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों को अवकाश देने पर रोक लगाई है। वहीं पूर्व में दिए गए अवकाश निरस्त करने के आदेश भी फरमाएं हैं। इसी की पालना में पीबीएम अधीक्षक ने भी पूर्व में स्वीकृत सभी अवकाश निरस्त कर दिए हैं। वहीं आगामी आदेशों तक नये सिरे से अवकाश देने पर भी रोक लगा दी।
बता दें कि वर्तमान में डेंगू सहित अन्य मौसमी बुखार ने तांडव मचा रखा है। पीबीएम सहित निजी अस्पताल डेंगू के मरीजों से खचाखच भरे हैं। हालांकि आंकड़ों में डेंगू नाम मात्र ही दिखाया जा रहा है, जबकि हकीकत में डेंगू ने बीकानेर की गली गली में पैर पसार लिए हैं।

RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
09 October 2020 08:39 PM