09 April 2022 12:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सामाजिक सरोकार के कार्यों में बीकानेर इलेक्ट्रीसिटी सप्लाई लिमिटेड लगातार आगे बढ़ रही है। अब बीकेईएसएल ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चिकित्सा उपकरण भेंट कर अपने सामाजिक दायित्व को निभाने की ओर कार्य किया है। कंपनी ने ये उपकरण महिला एवं बाल विकास के उपनिदेशक कार्यालय को भेंट किए। वहीं राजकीय बालिका माध्यमिक स्कूल व राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल को फर्नीचर, जल उपकरण सहित अन्य सामान भेंट किए।
कंपनी के सीओओ जयन्तराय चौधरी ने बताया कि कंपनी सामाजिक सरोकार के तहत विभिन्न संस्थाओं को जरूरत की सामग्री भेंट कर रही है। इसी क्रम में बीकेईएसएल ने जिला कलेक्टर की देखरेख में शिशु एवं मां के स्वास्थ्य में सुधार व संरक्षण के उद्देश्य से स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चिकित्सा उपकरण, 180 डिजिटल वेटिंग मशीन, बच्चों के लिए 175 डिजिटल वेटिंग मशीन, 200 स्टेडियोमीटर, 190 इंफैंटोमीटर, 205 एम यू एसी टेप क्रय कर महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक कार्यालय को भेंट किए। इस दौरान कंपनी के अधिकारी सागर लेखवार व अर्पण दत्ता भी मौजूद रहे।
-चौधरी के अनुसार कंपनी ने स्थानीय एनजीओ एसटीएआरके फाउंडेशन के सहयोग से उदयरामसर गांव स्थित राजकीय गर्ल्स सैकंडरी स्कूल व राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल को 100 स्कूल फर्नीचर, दो आर ओ सिस्टम, दो वाटर कूलर, दो स्टील अलमारी व दो कंप्यूटर भेंट किए। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी सागर लेखवार, अचिंत्य गोस्वामी, संजय झा, नितिश मणि त्रिपाठी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
14 March 2022 08:47 PM