27 June 2021 02:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रविवार सुबह सुबह एक कार की ट्रेन से टक्कर हो गई। मामला कानासर रेलवे फाटक का है। जहां एक कार रेलवे फाटक को तोड़ते हुए ट्रेन से जा टकराई। दुर्घटना में कार का अधिकतर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार तीनों घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।
बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि कार सवार जोधपुर की शेरगढ़ तहसील से आए थे। तीनों पीलीबंगा किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। कार रेलवे फाटक को तोड़ते हुए जयपुर-श्रीगंगानगर ट्रेन की चपेट में आ गई। तीनों की पहचान 25 वर्षीय अशोक मेघवाल, 25 वर्षीय हीराराम मेघवाल व 35 वर्षीय प्रेमसिंह के रूप में हुई है। पीबीएम से मिली जानकारी के अनुसार तीनों घायल खतरे से बाहर है। तीनों को येलो एरिया में शिफ्ट कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ट्रेन एक्सीडेंट के अधिकतर मामलों में जान बचना मुश्किल होता है। ऐसे में यह सुखद है कि तीनों की जान बच गई।
RELATED ARTICLES
22 June 2022 11:54 AM