30 March 2020 01:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अगर आप बीकानेर में रहते हैं तो आपको एक फोन कॉल करने से दवा घर पर मिल जाएगी। बस इसके लिए आपको औषधि नियंत्रक सुभाष मुटनेजा के कंट्रोल रूम में कॉल करना है। आप शेखरचंद चौधरी को 8890282302पर, लीलाधर सुथार को 6378612945 पर और तेजकरण भाटी को 9782650901 पर कॉल कर सकते हैं। इन तीन अधिकारियों में से किसी को भी कॉल करने पर वह आपके क्षेत्र की निकटतम दवा दुकान मोबाइल नंबर उपलब्ध करवायेंगे। बस इस नंबर पर आपको जो दवा चाहिए उसका पर्चा या रुक्का भेजना है। इसके बाद वह दवा विक्रेता बिल के साथ दवा आपके घर पर पहुंचाएगा।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
01 November 2020 09:45 PM