25 June 2022 08:04 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। (रोशन बाफना) सीए डे को उत्सव बनाने के लिए चल रहे 12 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज मैराथन का आयोजन किया गया। इसके तहत आज सुबह बीकानेर के चार्टेड एकाउंटेंट्स ने जूनागढ़ से भ्रमण पथ तक मैराथन की। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की बीकानेर शाखा के अध्यक्ष सीए अंकुश चोपड़ा ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य स्वस्थ रहने का संदेश देना है। व्यस्त दिनचर्या के बीच सीए प्रोफेशन से जुड़े लोग अपने स्वास्थ्य पर उतना ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। अगर वे स्वस्थ नहीं रहेंगे तो प्रोफेशन भी बहुत अच्छे से नहीं कर पाएंगे।

वहीं 12 दिवसीय कार्यक्रमों का उद्देश्य सीए लॉबी को एकजुट करने का है। सभी सीए एकजुट रहें। एकसाथ होकर सीए डे के उत्सव को महोत्सव बनाएं।
आज के कार्यक्रम में चोपड़ा सहित उपाध्यक्ष राहुल पचीसिया, सचिव हेतराम पूनिया, कोषाध्यक्ष अभय शर्मा, सीकासा अध्यक्ष जसवंत सिंह बैद, विरेंद्र सुराणा, राकेश जाखड़, मोनिका भंसाली, मनमोहन मोदी, वसीम राजा, जयेश सैनी, रवि डागा, मुकेश शर्मा, हर्षद स्वामी, हिमांशु श्रीमाली आदि शामिल हुए।
RELATED ARTICLES
22 July 2026 09:32 AM
28 January 2026 12:33 AM
