10 June 2020 09:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र की 68 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव को लेकर पीबीएम की चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस कैंसर पीड़िता को सांस की तकलीफ़ होने पर 8 जून को कैजुअल्टी लाया गया था। जहां से दो घंटे बाद उसे आई वार्ड में भर्ती किया गया। यहां से करीब दो घंटे बाद ही इस महिला को मेडिसिन आईसीयू में भर्ती किया गया। यहां यह 9 जून की सुबह करीब बारह बजे तक भर्ती रही, जिसके बाद इसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए डी वार्ड में भर्ती कर दिया गया। वहीं आज शाम यह महिला पॉजिटिव पाई गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मेडिसिन आईसीयू में पंद्रह बैड है, जो कि सभी फुल थे। पॉजिटिव महिला इस आईसीयू के 14 नंबर बैड पर थी, यानी इस बैड तक पहुंचने में उसे 12 बैड क्रॉस करने पड़े। सूत्रों के मुताबिक इस आईसीयू को लेकर अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। सूत्रों के मुताबिक पॉजिटिव महिला के भर्ती रहने के वक्त ही आईपीएस देवेंद्र विश्नोई के पिता भी इसी आईसीयू में भर्ती थे। अधिकृत सूत्रों के मुताबिक आईपीएस देवेंद्र के पिता की देखरेख में हर वक्त चार पुलिसकर्मी आईसीयू के अंदर रहते थे। अब उनके पिता को छुट्टी दे दी गई है। आशंका है कि आईसीयू में भर्ती मरीज व उनकी देखरेख करने वाले संक्रमित हुए हों।
RELATED ARTICLES
24 June 2026 02:32 PM
