04 April 2024 09:53 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। परकोटे के भीतरी शहर में घड़िया(पर्ची सट्टा) के दशकों पुराने ठिकाने पर पुलिस की दबिश से घड़िया सट्टा जगत में हड़कंप है। पुलिस ने आज जस्सोलाई स्थित इस ठिकाने पर दबिश देकर तीन जनों को गिरफ्तार किया। वहीं 19 हजार रूपए नकद भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जनेश्वर मंदिर के पास, दम्माणी चौक निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र शर्मा पुत्र गणेश दास, वार्ड नंबर 7 नत्थूसर गेट के बाहर रामदेव पार्क क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय नरपत सिंह राठौड़ पुत्र उदय सिंह व जस्सोलाई तलाई, दम्माणी चौक निवासी 65 वर्षीय महेश कुमार पुत्र गुवाल दास सेवग के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक जस्सोलाई तलाई के ठिकाने पर 40 सालों के घड़िया सट्टा करवाया जाता रहा है। इसकी शाखाएं शहरभर में फैली बताते हैं।
उल्लेखनीय है कि आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी तेजस्वनी के निर्देशन व एएसपी सिटी दीपक कुमार व सीओ श्रवण दास संत के सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवारी के नेतृत्व में डीएसटी व नयाशहर पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। कार्रवाई करने वाली टीम में उनि राकेश गोदारा, एएसआई रामकरण सिंह, हैड कांस्टेबल कानदान, हैड कांस्टेबल योगेन्द्र, हैड कांस्टेबल रामफल, कांस्टेबल लखविंद्र, प्रदीप, राहुल, रामकिशन, भवानी सिंह व कृष्ण शामिल थे।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
29 March 2022 01:57 PM