05 April 2024 10:09 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। टैक्सी चालक की ईमानदारी की वजह से आज एक व्यक्ति को पांच लाख रुपए का चूना लगने से बच गया। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार सुभाष लेघा नाम का युवक पांच लाख रूपए लेकर अनाज मंडी से घर के लिए निकला। म्यूजियम सर्किल के आसपास पांच लाख रुपयों से भरा बैग कहीं गिर गया। सदर पुलिस को शिकायत दी गई। थानाधिकारी बृजभूषण अग्रवाल ने बताया कि सब इंस्पेक्टर जयवीर सिंह के नेतृत्व में टीम को पैसों की तलाश हेतु लगाया गया। टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब अज्ञात टैक्सी चालक को बैग मिलने की बात सामने आई। टैक्सी भी बिना नंबरी थी। पुलिस ने बिना नंबरी टैक्सी का पता लगाकर उसके चालक से संपर्क किया। चालक ने रूपयों से भरा बैग मिलना बताया। चालक ने पुलिस को बैग सुपुर्द किया। बृजभूषण अग्रवाल ने बताया कि टैक्सी चालक विष्णु पंडित की ईमानदारी की वजह से पैसे बरामद हो पाए। सदर थाने में टेक्सी चालक के हाथों ही परिवादी को पैसों से भरा बैग सुपुर्द किया गया। कार्यवाही करने वाली टीम में कांस्टेबल प्रहलाद, कांस्टेबल रवि घुमारिया, कांस्टेबल भवानीदान शामिल थे। कांस्टेबल रवि 350 की विशेष भूमिका रही।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
10 November 2020 06:11 PM