24 December 2021 11:04 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में लापरवाही कोरोना को फैलने का मौका देने लगी है। लापरवाही की वजह से पूरे के पूरे परिवार ही कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। गुरूवार के बाद शुक्रवार को भी चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी एक परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव निकले हैं। वहीं चौथा पॉजिटिव एयरफोर्स में हैं। मीणा के अनुसार दो दिन पहले जयनारायण व्यास कॉलोनी की एक महिला पॉजिटिव मिली थी। ये तीनों उसी के परिवार से हैं। इनमें महिला का पति व दो बेटियां शामिल हैं।
बता दें कि गुरूवार को भी मूंधड़ा चौक का एक पूरा परिवार संक्रमित पाया गया था। पूरे के पूरे परिवार चपेट में आने का कारण लापरवाही है। आजकल लोग मास्क, सैनेटाइजेशन व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की पालना नहीं कर रहे, इसी वजह से संक्रमण एक से पूरे परिवार में फ़ैल रहा है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
27 April 2020 09:33 PM