18 June 2020 11:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गर्मी को देखते हुए वाल्मीकि समाज प्रताप बस्ती स्थित मुक्तिधाम में धवल परिवार की ओर से ठंडे जल के लिए वाटर कूलर व नहाने के लिए नल की व्यवस्था की गई। इसके अलावा रंग रोगन का कार्य करवाकर इसकी दशा सुधारी गई। सुभाष वाल्मीकि ने बताया कि सुखदेव धवल व पूरे परिवार ने यह पुण्य का कार्य करवाया है। आज इसके उद्घाटन के दौरान शिवलाल तेजी, विनोद चांवरिया, नंदलाल जावा, श्याम तेजी, ओम लोहिया, रतनलाल घारू, थानमल पंडित, सुभाष वाल्मीकि, सोहन चांवरिया, चंद्रप्रकाश सियोता, मोतीलाल तेजी, चंचल चांवरिया, राहुल धवल, मुरली चांवरिया, योगेश लोहिया, विकास लोहिया, राजन जेदिया,बुलाकी सियोता, हुकमचंद जावा, राजन जेदिया, राहुल सियोता, चंद्रशेखर चांवरिया, ईश्वरचंद जावा, बलवेश चांवरिया, शेर सिंह जावा, प्रेम तेजी, राकेश धवल, रवि धवल व भरत चांगरा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सबने धवल परिवार को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि यह कार्य सुखदेव धवल ने अपने स्वर्गीय पिता लूणकरण धवल की याद में करवाया है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
10 February 2024 12:03 AM