09 May 2020 07:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कछुए की तस्करी करते दो व्यक्ति छापर पुलिस के हत्थे चढ़ गये हैं। 8 मई की रात छापर थानाधिकारी उनि राजीव रॉयल मय जाब्ते गश्त कर रहे थे। इसी दौरान छापर बस स्टैंड पर वन्य जीव इंडियन टर्टल यानी कछुआ तस्करी किया जा रहा था। पुलिस ने खरीद फरोख्त में लिप्त पाये गये सीकर के रूपगढ़ निवासी 26 वर्षीय तारू पुत्र देवाराम वनबावरी व छापर निवासी 47 वर्षीय राजूराम मेघवाल को दबोच लिया। वहीं कछुआ जीवित अवस्था में बरामद कर वन विभाग के सुपुर्द किया गया है। बताया जा रहा है कि तारू सीकर से राजूराम को कछुआ बेचने आया था। वहीं यह कछुआ आगे किसी को बेचा जाना था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया है कि यह कछुआ शुभ माना जाता है इसलिए किसी के द्वारा डिमांड पर मंगवाया गया। राजूराम के अनुसार वह दस हज़ार में इसे आगे बेच देता। आरोपियों के खिलाफ धारा 9, 49, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
11 September 2026 10:52 PM
10 July 2021 02:27 PM