28 March 2023 08:43 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान दिवस के अवसर पर मैट्रिक्स डांस स्टूडियो सभी तरह के बाल कलाकारों के लिए अच्छा मौका लेकर आ रहा है। अगर आपके बेटे या बेटी में किसी भी तरह का हुनर है तो 30 मार्च को बीकानेर के वृंदावन होटल में होने जा रहे 'हम राजस्थानी' 2 मिनट टैलेंट शो में उनका नाम लिखवाना ना भूलें। शशिराज गोयल ने बताया कि राजस्थानी संस्कृति के साथ कला को बढ़ावा देने के लिए ही 'हम राजस्थानी' नाम से टू मिनट टैलेंट शो आयोजित किया जा रहा है। इसमें 3 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चे बच्चियां हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगी को किसी भी प्रकार की राजस्थानी पोशाक या वेशभूषा धारण कर आना होगा। राजस्थानी वेशभूषा में प्रतियोगी अपना हुनर दो मिनट के अंदर प्रस्तुत करेगा। इसमें सिंगिंग, डांसिंग, इंस्ट्रूमेंट (वाद्य यंत्र) प्लेयिंग, एक्टिंग, पेंटिंग, हास्य, कविता, ड्रामा या अन्य किसी भी प्रकार की कला का प्रदर्शन किया जा सकता है।
गोयल ने बताया कि प्राप्त प्रविष्टियों में से उम्र अनुसार दो ग्रुप बनाए जाएंगे। दोनों ग्रुपों के टॉप-3 को अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कुछ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता से जुड़ी अधिक जानकारी व रजिस्ट्रेशन के लिए आप 8233110517 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता निशुल्क रखी गई है। प्रतियोगी को 30 मार्च को दोपहर 3:30 बजे तक वृंदावन होटल पहुंचना होगा।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
04 August 2022 10:29 AM