08 July 2024 09:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीती देर रात गंगाशहर, नोखा रोड़ स्थित पुराने बस स्टैंड पर ईंटों से भरा ट्रेलर पलट गया। घटना रात करीब 12 बजे की है। ट्रेलर घड़साना से मेड़ता रोड़ जा रहा था। पुलिस के अनुसार हादसा ओवर स्पीड की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेलर ओवर स्पीड में था, इसी दौरान चौधरी कॉलोनी की तरफ से एक कार नोखा रोड़ पर चढ़ रही थी। ट्रेलर इतनी अधिक स्पीड में था कि ब्रेक लगने के साथ ही पलट गया। 16 चक्के वाले हाथीकाय ट्रेलर के पलटने से एकबारगी देखने वाले सन्न रह गए। ट्रेलर ईंटों से खचाखच भरा था। ईंटें नीचे सड़क पर गिरी। ट्रेलर का डीजल बह गया। बैटरी भी निकल गई। गनीमत रही कि उस समय स्टैंड पर कोई मौजूद नहीं था और ना ही ट्रेलर पलटने वाले साइड कोई वाहन था। पुलिस का कहना है कि बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस के अनुसार ट्रेलर रामकिशन मंडा का था। उसका ड्राईवर उसे चला रहा था। हालांकि मौके पर ड्राईवर नहीं मिला। बताया गया कि उसे चोट आई है इसलिए अस्पताल लेकर गये हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि करीब 12 बजे थाने में ट्रेलर पलटने के सूचना आई थी। सब इंस्पेक्टर नगेन्द्र पाल के नेतृत्व में पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। बाद में थानाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ट्रेलर व ईंटों को हटाने में सुबह हो गई। पुलिस बल को 12 बजे से अलसुबह तक मौके पर तैनात रहना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि ओवर स्पीड व लापरवाही की वजह से आए दिन भयावह हादसे होते हैं। ख़ासतौर पर बड़े वाहन ओवरस्पीड में रहते हैं। अगर ट्रेलर सामान्य स्पीड में होता तो पलटता ही नहीं। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
10 November 2020 03:09 PM