13 May 2022 07:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विवाह समारोह में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। मामले में पांचू पुलिस ने लूणा, पुलिस थाना चाखू, जोधपुर निवासी 28 वर्षीय खुमाराम पुत्र मोहनराम, लूणा निवासी बलदेव उर्फ बुलाराम पुत्र मदनलाल व लूणा निवासी पद्माराम पुत्र मोडाराम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है।
पांचू थानाधिकारी विकास विश्नोई के अनुसार धरनोक निवासी उग्रसेन पुत्र चंदाराम खिलेरी की लूणा निवासी आरोपियों से इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर बातचीत हो गई थी। दोनों पक्षों ने आपस में इंस्टाग्राम पर फोटो डाली व राक्षस आदि मजाकिया फीचर्स उपयोग किए। इसी बात को लेकर बोलचाल हुई तो दोनों पक्ष एक दूसरे को उकसाने लगे। उग्रसेन ने भी धरनोक आने की बात कहकर उकसाया बताते हैं।
आरोपी 11 मई को लूणा से धरनोक विवाह समारोह में आए थे। यहीं पर उग्रसेन, विश्वास बांगुड़ा व दिनेश विश्नोई आए थे। दोनों पक्षों में गली के अंदर विवाद हुआ। आरोपी पक्ष ने उग्रसेन के पेट में दो तीन बार चाकू मारा। वार इस तरह किया गया कि उग्रसेन की आंतें बाहर निकल आई।
उसे पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया। सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई। आईजी ओमप्रकाश व एसपी योगेश यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार व सीओ नोखा भवानी सिंह इंदा के सुपरविजन में थानाधिकारी विकास विश्नोई मय टीम गठित की। टीमों ने गुरुवार दोपहर लूणा में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। बीती रात तक सारे आरोपी धर दबोचे गए। पूछताछ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया।
आरोपियों की धरपकड़ करने वाली विकास विश्नोई मय टीम में हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार 204, हैड कांस्टेबल देवाराम 77, हैड कांस्टेबल टीकू राम 221, साईबर सैल हैड कांस्टेबल दीपक यादव, कांस्टेबल ओमप्रकाश 1564, कांस्टेबल श्रवण 1354, कांस्टेबल कैलाश 592 व कांस्टेबल मनमोहन 1836 शामिल थे।
RELATED ARTICLES
22 July 2026 09:32 AM
27 October 2020 11:47 PM
