25 August 2022 11:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर स्थित शांति बाल निकेतन स्कूल की हठधर्मिता की वजह से तीन छात्राओं की शिक्षा व भविष्य दांव पर लग गया है। यह वही मामला है, जिसमें गंगाशहर थाने का एएसआई भवानी दान दादागिरी दिखाते हुए स्कूल संचालक मोंटी मोदी को घसीटते हुए पुलिस वाहन में डालकर थाने ले गया थे। बाद में मामला गर्माया, स्कूल संचालक लामबंद हुए और पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया था। वहीं अन्य कांस्टेबल लाइन हाजिर किए गए। मामले में अभिभावक गोविंद सोनी ने आरोप लगाया था कि स्कूल संचालक द्वारा बच्चों की टीसी नहीं दी जा रही है। उसे पंद्रह दिनों से चक्कर कटवाए जा रहे हैं। दूसरी ओर अभिभावक ने बच्चियों का एडमिशन लिटिल कृष्णा पब्लिक स्कूल में करवा दिया, बच्चियां स्कूल भी जाने लगी मगर टीसी के अभाव में प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पा रही थी।
उल्लेखनीय है कि शांति बाल निकेतन ने इन छात्राओं की टीसी अभी तक नहीं दी है। पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। आज मामले की सुनवाई में भी शांति बाल निकेतन का संचालक हाजिर नहीं हुआ और ना ही लिटिल कृष्णा पब्लिक स्कूल का प्रतिनिधि हाजिर हुआ। कोर्ट ने परिवादी को राहत पहुंचाते हुए लिटिल कृष्णा पब्लिक स्कूल घड़सीसर रोड गंगाशहर बीकानेर को आदेश दिया है कि वे छात्राओं का एडमिशन रद्द ना करें। उनकी परीक्षाएं भी करवाएं।
एडवोकेट अनिल सोनी ने बताया कि अब अगली तारीख पर शांति बाल निकेतन ओर लिटिल कृष्णा पब्लिक स्कूल के संचालक को कोर्ट में हाजिर होना होगा। अगर वह हाजिर नहीं होते हैं तो न्यायालय एक पक्षीय फैसला सुना सकता है। बता दें कि तीन छात्राओं की शिक्षा व भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश संख्या 3 सिद्धार्थ गोदारा ने की।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
16 December 2020 08:19 PM