14 February 2023 03:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सात दिन पहले कोयला गली में चैन स्नैचिंग की वारदात करने वाले बदमाश बीकानेर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। आरोपियों की पहचान आकाश वाल्मीकि, भोजराज नायक व मदन नायक निवासी राजीव नगर के रूप में हुई है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी एक और वारदात की योजना बना रहे थे। वे एक दो दिन में ही स्नैचिंग की वारदात करने वाले थे।
बता दें कि सात दिन पहले बदमाशों ने कोयला गली में चल रही वृद्धा के गले से चैन झपट ली थी। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने डीएसटी के हैड कांस्टेबल दीपक यादव की मदद से आरोपियों की तलाश की। यादव ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता साफ किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी नशा करते हैं। नशे व ऐशोआराम के लिए ही वारदातें करते हैं। बता दें एसपी योगेश यादव के निर्देश पर एएसपी अमित कुमार के निर्देशन में सीओ सिटी दीपचंद सहारण के सुपरविजन व कोटगेट थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में अनुसंधान अधिकारी एचसी सवाई सिंह मय टीम ने यह सफलता हासिल की है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
09 March 2020 05:09 PM