25 September 2022 05:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लालगढ़ में निर्माणाधीन पुलिया गिरने से आठ मजदूर घायल हो गए। घायलों का पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। एक मजदूर गंभीर बताया जा रहा है। नयाशहर थाने के एएसआई फूसाराम ने बताया कि पुलिया निर्माणाधीन थी। आज ही मसाला लगाया गया था। यकायक पिल्लर अथवा अडाण गिरने से एक ब्लॉक गिर गया। यहां ऊपर नीचे काम कर रहे आठ मजदूर घायल हो गए।
घायलों की पहचान गोरखपुर निवासी 22 वर्षीय सूरज पुत्र विश्वकर्मा, गोरखपुर निवासी सत्यजीत पुत्र विश्वकर्मा, राजकुमार, 50 वर्षीय प्रहलाद पुत्र रामनारायण, 22 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र संधू, 22 वर्षीय प्रकाश पुत्र श्रीनाथ, 22 वर्षीय कमलेश पुत्र सुभाष व कानासर निवासी 60 वर्षीय जेठादेवी पत्नी नेमाराम के रूप में हुई है।
RELATED ARTICLES
11 April 2026 12:20 PM
02 January 2022 12:26 PM