04 May 2020 11:01 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शराब की दुकानें खुलते ही दुकानों पर भीड़ लगने लगी है। लंबे समय से बंद दुकानें खुलने के इंतज़ार में बैठे कई रसिक तो दुकानें खुलने से पहले ही तैयार खड़े थे। कोरोना संक्रमण के बीच दुकानें खोलने के निर्णय को ग़लत साबित करने वाला वाकया सुबह सुबह ही सामने आ गया। सूत्र के मुताबिक शराब खरीदने आया एक व्यक्ति अपनी बच्ची को साथ लेकर पहुंचा। बता दें कि सोशल मीडिया पर शराब दुकानें खोलने का विरोध भी होने लगा है। आमजन का कहना है कि शराब पीने वाले अधिकतर लोग नियमों को दरकिनार कर पुलिस व आमजन के लिए परेशानी पैदा करेंगे। वहीं सरकार ने ब्लैक में बिक्री न रोक पाने की वजह से शराब की दुकानें चालू करवाई है। अब देखना यह है कि कोरोना वॉरियर्स बनकर राहत पहुंचाने वाली पुलिस के लिए शराब बिक्री का यह फैसला क्या परिणाम लेकर आता है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
07 April 2021 10:58 AM