03 September 2023 11:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिला है। घटना आज शाम करीब सात बजे की है। पुलिस के अनुसार सुजानदेसर रामदेव जी मंदिर के पीछे स्थित काली माता मंदिर के पास स्वरूपदेसर से बच्छासर जाने वाली रोड़ पर शव मिलने की सूचना मिली थी।
मृतक की अनुमानित उम्र 35-40 वर्ष रही होगी। अज्ञात मृतक का बदन बिना कपड़ों के था, केवल पायजामा पहना हुआ था। पायजामे की जेब में कुछ पत्थर के टुकड़े मिले। उसके अतिरिक्त कुछ भी नहीं मिली। पुलिस के अनुसार शरीर पर चोट के निशान नहीं है।
युवक दिखने भूरा-गोरा लग रहा है। शव की हालत से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत आज सुबह हुई होगी। उसके मुंह और शरीर पर रेत लगी थी। हाथ में राखी भी बंधी है।
पुलिस की सूचना पर खादिम खिदमतगार सोसायटी के हाजी जाकिर व सोएब तथा व असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, रमजान अली, अब्दुल सत्तार, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनैद, प्रदीप कुमार व अनिल कुमार ने शव पीबीएम के मोर्चरी रूम में रखवाया।
अगर आप मृतक को पहचान पा रहे हैं तो तुरंत गंगाशहर पुलिस को सूचित करें। देखें फोटो
RELATED ARTICLES
04 February 2022 07:35 PM