23 April 2022 06:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र से शराब के लिए पैसे मांगने व ना देने पर मारपीट तथा लूट की वारदात करने का मामला सामने आया है। घटना 21 अप्रेल रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। कुचीलपुरा, फड़ बाजार निवासी ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि उसकी पत्नी दुर्गा पूगल रोड़ स्थित अपने पीहर गई हुई थी। उसने मुझे दिलीप गैस एजेंसी के पास बुलाया। वह मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। तभी बाबूलाल फाटक निवासी मोहनलाल विश्नोई, लालगढ़ निवासी कमल नायक पुत्र राजकुमार व दुर्गेश नायक सहित 4-5 अन्य आए। बदमाशों ने शराब के लिए दो हजार रूपए की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसे मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया। मोहनलाल भाग कर कुल्हाड़ी लाया और उसके सिर पर चोट मारी। चिल्लाने पर पड़ोस के घर की महिला पुष्पा देवी बीच-बचाव में आई। उसने सब बदमाशों को भगाया।
राहगीर उसे अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 341, 382 व 143 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
15 February 2025 10:11 AM