09 January 2022 05:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रविवार की दूसरी कोरोना रिपोर्ट ने सबके होश उड़ाने वाली आई है। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा के अनुसार दूसरी रिपोर्ट में एक साथ 145 पॉजिटिव सामने आए हैं। ऐसे में रविवार के कुल संक्रमितों का आंकड़ा 218 हो गया है। वहीं एक्टिव केस 810 हो गए हैं।
बता दें कि पिछले सात दिनों में 800 से अधिक कोरोना मरीज आ चुके हैं। विभिन्न पाबंदियां लगा चुकी है। आठवीं तक की स्कूल-कोचिंग में ऑफलाइन एजुकेशन पर पाबंदी है। प्रशासन शहरों के संग अभियान बंद है। वैवाहिक समारोहों सहित विभिन्न आयोजनों में सौ से अधिक लोग इकट्ठा करने पर भी पाबंदी है। अब अगर कोरोना नियंत्रित नहीं हुआ तो और भी पाबंदियां लगेगी। ऐसे में हम सभी को सावधान रहते हुए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व सेनेटाइजर अपनाना चाहिए। वैक्सीन भी तुरंत लगवा लेना उचित है। देखें दूसरी सूची में आए पॉजिटिव


RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM