10 November 2020 12:26 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोविड से युद्ध में सबसे बड़ी समस्या के समाधान के लिए पूर्व यूआईटी चेयरमैन का कदम चर्चा बन रहा है। ऑक्सीजन की कमी झेल रहे मरीजों की ज़िंदगी बचाने के लिए रांका ने दो सौ ऑक्सीजन सिलेंडरों का एक ऑक्सीजन बैंक बनाया है। अब ऑक्सीजन की कमी की वजह से जान नहीं जाएगी। 10 नवंबर की सुबह 11 बजे नोखा रोड़ स्थित रांका भवन में इस बैंक का शुभारंभ होना है। इस बैंक की ख़ास बात यह है कि सभी मरीजों को यह ऑक्सीजन सिलेंडर निशुल्क दिए जाएंगे। हालांकि सिक्योरिटी के तौर पर 1200 रूपए जमा करवाने होंगे, जो सिलेंडर लौटाते वक्त रिफंड कर दिए जाएंगे।
कलेक्टर नमित मेहता की उपस्थिति में इस बैंक के शुभारंभ की संभावना है। बता दें कि कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है। पीबीएम व प्राइवेट अस्पतालों में तो ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता आमतौर पर रह रही है। लेकिन घरों में क्वॉरन्टाइन मरीजों के लिए परेशानी बनी हुई है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए सिलेंडर का खर्च भारी हो जाता है। ऐसे में रांका का यह कदम ज़िंदगी देने वाला साबित होगा। उल्लेखनीय है कि शुभारंभ से पहले ही रांका के इस सामाजिक सौहार्द की चर्चा जोरों पर है।
इस कार्य में रांका ने भामाशाहों का सहयोग भी लिया है। कुल दो सौ सिलेंडरों का खर्चा आठ भामाशाह मिलकर उठाएंगे। यानी हर एक भामाशाह के हिस्से पच्चीस सिलेंडरों का खर्चा आएगा। इस महती कार्य में शुभकरण सूर्यप्रकाश मनोज सामसुखा, लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चेरिटेबल ट्रस्ट, रसरसना परिवार, शांतिलाल रांका, जयचंदलाल डागा, मूलचंद डागा, पूनमचंद झंवरीदेवी कच्छावा चेरिटेबल ट्रस्ट व रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट सहयोग कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
17 December 2021 12:20 PM