10 June 2020 05:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सरकार ने जो सोचा नहीं उसी बात पर फैलाई गई अफवाहों ने आज बीकानेर में अफरातफरी का महौल पैदा कर दिया। सीमाएं सील करने आदेश के वायरल होने के साथ लॉक डाउन व गुटखा तंबाकू व पान मसाले पर पाबंदी की ख़बरें वायरल होने लगी। जबकि सरकार ने सिर्फ अन्तर्राज्य आवागमन रोकने का आदेश जारी किया।सचिवालय के सूत्रों की मानें तो गुटखा तंबाकू आदि उत्पादों पर प्रतिबंध तो दूर की बात है, इस पर सरकार ने सोचा तक नहीं। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही ख़बरों को फर्जी करार दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह ख़बरें कुछ बड़े गुटखा व्यापारियों द्वारा चलवाई गई थी। इन बड़े ब्रांड्स ने पाबंदी हटने व ट्रांसपोर्ट सुचारू होने के बावजूद जानबूझकर बाज़ार में माल की क्राइसिस पैदा कर रखी है। लॉक डाउन में कालाबाजारी से बड़ा माल कमा चुकी एक बड़ी मछली के खिलाफ मार्केट में चर्चा आम है। रजनीगंधा व तानसेन के आदी लोगों का कहना है कि जिन व्यापारियों ने लॉक डाउन में भी माल की कमी नहीं होने दी, वह अब माल की आपूर्ति नहीं कर रहे। प्रतिबंध हटने से लेकर अबतक माल न आने के बहाने से कालाबाजारी का खेल चलाया जा रहा है। इन उत्पादों के आदी लोगों की तड़प बड़ी मछली समझ चुकी है, इसी वजह से बाज़ार में माल की क्राइसिस के बाद अब झूठी ख़बरों से लूटमार का खेल खेला गया। बता दें कि आज जैसे ही सोशल मीडिया में झूठी ख़बरें चली ग्राहकों की भीड़ दुकानों पर मंडराने लगी। यहां तक कि होलसेलरों ने भी माल भरना शुरू कर दिया।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
08 January 2022 11:27 PM