22 January 2022 07:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में 20 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है। बीकानेर आईजी प्रफुल्ल कुमार का तबादला जयपुर एटीएस में किया गया है। वहीं बीकानेर संभाग के नये आईजी ओमप्रकाश होंगे। इसके अतिरिक्त हनुमानगढ़ एसपी प्रीति जैन को चित्तौड़गढ़ एसपी लगाया गया है। हनुमानगढ़ के नये एसपी अजय सिंह व चुरू के नये एसपी दिगंत आनंद होंगे। बता दें कि शुक्रवार को जोधपुर कमिश्नर जोस मोहन का दिल्ली सीआईएसएफ आईजी के पद पर तबादला हो गया था। इसके बाद आई सूची में जोधपुर कमिश्नर पी रामजी को लगाया गया है। वहीं जोधपुर आईजी नवज्योति गोगोई को लगाया गया है।देखें सूची

RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
03 September 2022 05:34 PM