12 September 2020 11:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम की सफाई ही नहीं सुरक्षा भी भगवान भरोसे हैं क्योंकि सुरक्षा एजेंसियां खुद ही सुरक्षा नियमों का उल्लघंन कर रही है। यह सिर्फ हम नहीं कह रहे बल्कि राजस्थान के गृह रक्षा विभाग ने भी इस आरोप पर मुहर लगाई है। हाल ही में गृह रक्षा विभाग ने पीबीएम की एक सुरक्षा एजेंसी सहित राजस्थान की कुल पांच एजेंसियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। विभाग के महानिदेशक राजीव दासोत ने एक आदेश जारी कर बीकानेर के पीबीएम की सुरक्षा करने वाली गजेन्द्र एंटरप्राइजेज का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
आदेश में कहा गया है कि इन पांचों एजेंसियों ने सुरक्षा नियमों का उल्लघंन किया। बताया जा रहा है कि विभाग के नोटिस का संतोषजनक जवाब भी यह एजेंसियां नहीं दे पाई। गजेंद्र एंटरप्राइजेज के अलावा ब्रैवहार्ट सिक्यूरिटी सर्विसेज, एक्स सर्विसमैन वैलफेयर सोसायटी, कोर सिक्यूरिटी सर्विसेज व निशा सपोर्ट्स सर्विसेज का लाइसेंस सस्पेंड किया गया है।
उल्लेखनीय है कि तीन राज्यों के मरीजों की उम्मीद पीबीएम अस्पताल में अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस विशाल विरासत को सहेजने की अलग अलग जिम्मेदारियां प्राइवेट कंपनियों की दी तो गई है मगर पैसा खर्च करके भी यहां रिजल्ट नहीं आता।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
19 October 2022 11:28 AM