04 May 2021 06:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बुधवार को सुबह सुबह पांच घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह सात बजे से 12 बजे तक बिजली कटौती निर्धारित है। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख-रखाव हेतु यह कटौती की जा रही है।
बीकेईएसएल के सहायक अभियंता के अनुसार बुधवार को महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी, रोड नंबर 5, विश्वकर्मा कॉलोनी, हंसागेस्ट हाउस गली, हंसागेस्ट हाउस के सामने, नोखा रोड, शिव वैली, चौपड़ा बाड़ी, करनानी मौहल्ला, गौतम चौक,संतोषी माता मंदिर, गंगाशहर पुलिस स्टेशन,रामदेव मंदिर, तोलियासर भैरव मंदिर, रांका चौपड़ा मौहल्ला, हरीराम मंदिर पुरानी लाइन, मालू गेस्ट हाउस, बालवाड़ी स्कूल, जैन कॉलेज, बोथरा चौक ,बोथरा गर्ल्स स्कूल, गांधी चौक, हरिराम गौशाला, चौरड़िया चौक, जैनमंदिर, शिवशक्ति नगर, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, लोहार कॉलोनी, घड़सीसर गांव, नारायण कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, बसंत कुंज व तुलसी विहार कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी।
ऐसे में इन क्षेत्रों के निवासियों को कटौती समय के पहले या बाद में ही बिजली से प्रभावित होने वाले काम निपटाने होंगे। बता दें कि इस समय जन अनुशासन पखवाड़ा चल रहा है। ऐसे में अनुमत श्रेणी की दुकानें सुबह 6 से 11बजे तक खुलती है। लेकिन निरंतर सुबह के समय हो रही कटौती की वजह से आमजन को अधिक परेशानी हो रही है। विभाग के अनुसार गर्मी की वजह से दोपहर में काम करना संभव नहीं है। लेकिन एक साथ 4-5 घंटे की कटौती आमजन को प्रभावित कर रही है। विभाग चाहे तो शाम के समय भी रख रखाव का कार्य कर सकता है। सुबह के समय एक घंटे से अधिक की कटौती आमजन को नुकसान पहुंचा रही है। ऐसे में सुबह ही अगर रख रखाव करना हो तो अधिकतम 1-2 घंटे तक की कटौती कर रख रखाव कर सकता है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
16 April 2021 12:13 AM