13 November 2022 10:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की बैठक शनिवार को होटल वृंदावन में आयोजित हुई। बैठक में रोटेरियन पंकज पारीक को आगामी सत्र 2023-24 के लिए अध्यक्ष चुना गया। ख़ास बात यह रही कि पारीक सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए हैं।
कोषाध्यक्ष मनोज सोलंकी ने बताया कि बैठक मनोज कुडी की अध्यक्षता में हुई। सचिन राजीव माथुर ने बताया कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय के नियमों के अनुरूप पारीक 1 जुलाई 2023 से पदभार संभालेंगे। क्लब अध्यक्ष मनोज कुडी ने बताया कि पारीक अब सचिव का चयन कर नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे।
बैठक में उपाध्यक्ष शरद कालड़ा, कोषाध्यक्ष मनोज सोलंकी, विपिन लड्ढ़ा, डॉ विशाल गौड़, डॉ पुनीत खत्री, राजेश बवेजा, ऋषि धामु, जगदीप सिंह ओबेरॉय आदि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
02 January 2021 08:18 PM