05 April 2020 02:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में बची हुई बोर्ड परीक्षाओं पर अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन राजस्थान बोर्ड के छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया व फेक ख़बरों से और अधिक परेशान हो रहे हैं। आज भी कुछ जगह परीक्षाएं रद्द होने के मैसेज मिले। तो वहीं 'ख़बरमंडी' न्यूज़ के पास भी ऐसे कॉल आए जिसमें छात्रों ने परीक्षा रद्द होने की जानकारी पुष्ट करनी चाही। इस पर 'ख़बरमंडी' न्यूज़ ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से बात की। मंत्री ने बताया कि वें अभी सीकर स्थित अपने निवास पर हैं। डोटासरा ने बताया 14 तक लॉक डाउन है, ऐसे में अभी कुछ निर्णय लेना उचित नहीं है। लॉक डाउन के बाद ही बैठक कर बची हुई परीक्षाओं पर निर्णय लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पांचवीं, आठवीं, दसवीं व बारहवीं के विद्यार्थी परीक्षाओं को लेकर चिंतित हैं। 'ख़बरमंडी' न्यूज़ अपील करता है कि सोशल मीडिया कि अफवाहों पर ध्यान दें, बल्कि लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए परीक्षाओं की तैयारी करें।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
29 September 2020 03:54 PM