02 March 2020 10:13 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल पीबीएम गंदगी में भी सबसे ऊपर माना जाने लगा है। वर्षों से इसके यही हालात हैं, लेकिन कोई ध्यान देने वाला नहीं है। बीकानेर का आमजन इस नासूर के दर्द से चीखें मार रहा है, लेकिन प्रशासन कानों में जैसे रूई दबाए बैठा है। आज भी ख़बरमंडी न्यूज़ के एक पाठक शाहरुख खान ने सीवरेज के बदतर हालातों का वीडियो हमें भेजा। सीवरेज का यह गंदा पानी परेशान मरीजों की परेशानी बढ़ा देता है। हज़ारों शिकायतों के बाद भी समस्याओं के समाधान का अभाव झेल रहा पीबीएम बीकानेर से उसका गौरव छीन रहा है। देखें वीडियो---
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
17 August 2020 12:41 PM