16 November 2021 07:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में फैले वायरल कहे जाने वाले डेंगू की चपेट में आए डॉक्टर को मेदांता रैफर किया गया है। मेडिसिन विभाग के 36 वर्षीय डॉक्टर रविन्द्र जांगिड़ की तबीयत पिछले 9-10 दिनों से नासाज थी। रविवार से वे गंभीर होने लगे। उन्हें जयपुर रैफर किया गया। पीबीएम से जयपुर के लिए रवाना भी कर दिया गया। लेकिन बीकानेर क्रॉस करने से पहले ही स्थिति गंभीर हुई तो पुनः पीबीएम लाया गया। बाद में सोमवार को ग्रीन कोरिडोर बनाकर मेदांता की एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार उनके फेफड़ों में पानी भर गया। हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
डॉ परमेंद्र सिरोही के अनुसार उनकी डेंगू रिपोर्ट एन एस -1 पॉजिटिव पाई गई थी। वहीं मेदांता में हुई जांच में एन एस 1 भी नेगेटिव आई है। हालांकि अभी भी हालत स्थिर नहीं हुई है।
बता दें कि सरकारी अस्पतालों में एन एस 1 पॉजिटिव को डेंगू के आंकड़ों से बाहर रखा गया है। एन एस 1 पॉजिटिव को बस इलाज के लिए ही मान्य किया गया है। वहीं आईजीएम व आईजीजी पॉजिटिव आने पर डेंगू माना जाता है।
बता दें कि डॉ रविन्द्र जांगिड़ मेडिसिन विभाग में सह आचार्य के पद पर हैं। वें थर्ड यूनिट में डॉ बालकिशन गुप्ता की यूनिट में हैं।
RELATED ARTICLES
11 September 2026 10:52 PM
18 June 2020 06:15 PM