11 June 2020 12:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी में चल रहे कोविड-19 सेंटर को जनाना की नयी बिल्डिंग में शिफ्ट करने की बात चल रही है। सूत्रों की मानें तो किसी भी समय कोविड-19 सेंटर जनाना की नयी बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इस निर्णय को लेकर अलग अलग मत सामने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रशासन जनाना विभाग को नयी बिल्डिंग में शिफ्ट नहीं करना चाहता, इसलिए कोरोना डिपार्टमेंट को इस बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि ऐसा करने से जनाना विभाग की शिफ्टिंग का मुद्दा लंबे समय के लिए गौण हो जाएगा। वहीं अन्य सूत्रों का कहना है कि सुपर स्पेशलिटी का अभी तक मुहुर्त नहीं किया गया है। ऐसे में केंद्र सरकार का दबाव आ रहा है। बता दें कि इस पांच मंजिला बिल्डिंग को तैयार करने में डेढ़ सौ करोड़ की लागत आई, जिसमें मशीनरी आदि शामिल बताए जा रहे हैं। यह केंद्र सरकार की सहायता से बना है। वहीं बिल्डिंग की शिफ्टिंग को लेकर मतभेद भी है। कहा जा रहा है कि कोरोना से जुड़ी ओपीडी व डी वार्ड सुपर स्पेशलिटी में शिफ्ट करते हुए कुछ समय कोविड 19 सेंटर वहीं चलाना चाहिए। ऐसे में संक्रमण का रिस्क कम हो जाएगा। अभी पीबीएम में डी वार्ड है, जिसकी वजह से पीबीएम में संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। बता दें कि सुपर स्पेशलिटी में काफी सुविधाएं हैं, और प्रथम मंजिल खाली भी पड़ी है। इस मंजिल में कोविड के लिए ओपीडी शुरू की जा सकती है। लेकिन प्रशासन सुपर स्पेशलिटी में सभी डिपार्टमेंट की स्पेशलिटी चलाना चाहता है। अब देखना यह है कि निर्णय बदला जाता है या सोची-समझी रणनीति के अनुसार कोविड 19 सेंटर शिफ्टिंग जनाना की नयी बिल्डिंग में शिफ्ट की जाती है या डी वार्ड में चले रहे कोविड संदिग्ध सेंटर को पीबीएम से सुपरस्पेशलिटी की खाली मंजिल में ले जाया जाता है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
29 July 2020 02:19 PM