11 July 2020 12:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नगर निगम की कमेटियों के विवाद से जुड़ी दिलचस्प अंदर की बात सामने आई है। बात महापौर द्वारा कमेटियों के गठन के बाद की बताई जा रही है। आंतरिक सूत्रों के अनुसार जब कानूनन गठित कमेटियों को ऊपर से अटकाया जा रहा था, तब महापौर हाउस के सर्वेसर्वा व मंत्री के बीच वार्ता हुई। इस वार्ता में कमेटियों पर सहमति की बात की गई। सूत्रों के मुताबिक मंत्री ने इन कमेटियों में कांग्रेस-बीजेपी की फिफ्टी-फिफ्टी की भागीदारी का प्रस्ताव रखा, यानी आधे अध्यक्ष व सदस्य भाजपा के व आधे कांग्रेस के। सूत्रों का कहना है कि इस पर महापौर हाउस के सर्वेसर्वा ने विधानसभा में भी ऐसी ही भागीदारी का प्रस्ताव दे दिया। बात नहीं बनने के बाद कमेटियों के ऊपर नयी कमेटियां गठित कर दी गई। इसके बाद भाजपा ने इन कमेटियों को अलोकतांत्रिक करार देते हुए हाईकोर्ट में याचिका लगाई। यह याचिका कोरोना की वजह से लंबित चल रही है। उल्लेखनीय है कि निगम में भाजपा का बोर्ड है ऐसे में कमेटियों में भाजपाई पार्षदों का बाहुल्य था, इसी असहमति के बाद जयपुर से विवादास्पद नयी कमेटियां गठित हुई।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
07 August 2020 01:44 PM