27 November 2023 07:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।विधानसभा आम चुनाव 2023 में जिले में डाक मत पत्र प्राप्त होना प्रारम्भ होने के साथ मतदान प्रतिशत बढ़कर 75.35 हो गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि पोस्टल बैलट प्राप्त होने से मतदान प्रतिशत में यह बढ़ोतरी हुई है और जिले में मतदान 75 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है।
उन्होंने बताया कि भविष्य में भी जैसे-जैसे डाक मत पत्र प्राप्त होंगे वैसे-वैसे इस प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी ।
जिले में पंजीकृत विभिन्न जिलों में कार्यरत कार्मिकों द्वारा डाक मत पत्र के जरिए किए गए मतदान के बाद पोस्टल बैलट प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है। समस्त जिलों से पोस्टल बैलट प्राप्त होने के बाद अंतिम आंकड़ा जारी किया जाएगा।
भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि इससे पूर्व जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 13 लाख 34 हजार 371 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अनुसार मतदान प्रतिशत 74.71 प्रतिशत था, जिसमें डाक मतपत्र के जरिए किया गया मतदान शामिल नहीं है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
22 January 2023 10:31 PM