20 July 2022 01:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। (रोशन बाफना की रिपोर्ट) स्मार्ट सिटी बीकानेर की टूटी फूटी सड़कों का एक और नमूना सामने आया है। मामला वार्ड नंबर 76 से जुड़ा है। वार्ड नंबर 76 के डागा सेठिया चौक के पास ॐ शांति गली लंबे समय से खस्ताहाल है। मोहल्लेवासियों ने ख़बरमंडी न्यूज़ को बताया कि लंबे समय से इस गली की सड़क बुरी तरह टूटी फूटी पड़ी है। चैंबर भी अधिकतर खुले ही पड़े रहते हैं। कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वार्ड पार्षद गोपी सोनी भी बीजेपी का बताया जा रहा है। नगर निगम में बीजेपी का बोर्ड होने के बावजूद हालात मायूस करने वाले हैं।
यह दुर्भाग्य है कि संभाग मुख्यालय होने के बावजूद बीकानेर अभी तक सड़क, पानी व सफाई जैसी आधारभूत समस्याओं से जूझ रहा है। बता दें कि इसके आसपास भी सड़कों का हाल कोई खास अच्छा नहीं है। बस लीपापोती कर किसी तरह ऊबड़खाबड़ सड़कों को ढंक दिया जाता है। वहीं ॐ शांति गली सौतेले व्यवहार का शिकार बनी हुई है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
05 August 2025 11:02 AM