11 April 2020 11:15 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर की इस कॉलोनी में लॉक-डाउन व कोरोना संक्रमण के खतरे को नज़र अंदाज़ किया जा रहा है। घड़सीसर के हड़मान नगर के जोगियों के डेरे में लगातार बाहरी व्यक्तियों का आना-जाना हो रहा है। कुछ दिन पहले शिकायत पर पुलिस पहुंची, लेकिन आने-जाने की बात को नकार दिया गया। इसके बाद आज सुबह एक गाड़ी निकली तो मोहल्लेवासियों ने सबूत के तौर पर वीडियो बना लिया। मोहल्ले वासियों का कहना है कि इस डेरे पर लगातार नये लोगों का आना-जाना जारी है। कहा जा रहा है कि ये लोग बीकानेर से बाहर आते-आते हैं। ऐसे में इस डेरे के लोगों की वजह से अन्य कॉलोनीवासी ख़तरे में आ सकते हैं। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM