18 February 2023 10:32 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ख़बरमंडी न्यूज़ अपना चौथा स्थापना दिवस स्त्री को समर्पित करेगा। इसी कड़ी में स्त्री को समर्पित संगीत वेला का आयोजन गंगाशहर स्थित टीएम ऑडिटोरियम में किया जाएगा। रोशन बाफना के अनुसार स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली इस संगीत वेला के दौरान बीकानेर की चुनिंदा बेटियों को वीरा सम्मान प्रदान किया जाएगा। वीरा सम्मान हेतु पात्र बेटियों की तलाश शुरू हो चुकी है। ऐसी बेटियां जिन्होंने परिस्थितियों व रूढ़ियों से लड़कर संघर्ष किया हो, वें वीरा सम्मान की पात्र होंगी। यह संघर्ष किसी भी क्षेत्र में किया हो सकता है। इस वर्ष हम चुनिंदा बेटियों का सम्मान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम पूर्णतया स्त्री थीम पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में एंट्री कार्ड से ही मिलेगी। कार्यक्रम में बीकानेर पुलिस, प्रशासन, राजनीति, कला, व्यापार व समाज के नामचीन चेहरे शिरकत करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम से जुड़ी अपडेट के लिए आप 7014330731 अथवा 9549987499 पर संपर्क कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES
24 February 2026 10:15 AM
