06 June 2020 11:58 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक डाउन की वजह से दर्शन के लिए बंद मंदिर लगभग 77 दिन बाद फिर से खुलेंगे। 8 जून को लेकर भक्तों में उत्साह है। तो व्यापारिक दृष्टि से भी मंदिर खुलना बेहतर साबित होगा। मंदिर बंद होने से पूजा से जुड़ी सामग्री का पूरा बाज़ार चौपट था, जो अब फिर से तेज होगा। बता दें कि मंदिरों की वजह से हर रोज धूप-अगरबत्ती, इत्र, माला-पुष्प,जनेऊ-मोली, मिठाई, नारियल, दूध, दही, शहद सहित सैकड़ों चीजें बड़े पैमाने पर बिकती हैं। केवल बीकानेर की ही बात करें तो प्रतिदिन लाखों रूपयों की बिक्री मंदिरों से जुड़ी है। यह बिक्री फिर से शुरू होने से आर्थिकमंदी से उबरने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों का तो यहां तक मानना है कि कोरोना काल में आई बेरोजगार व मंदी भी मंदिरों से जुड़े बाज़ार को अधिक तेज करेगी। कहा जा रहा है कि मंदी से उबरने के लिए परेशान लोग ईश्वर की शरण में अधिक जाएंगे, जिससे पूजन सामग्री की बिक्री बढ़ेगी। ऐसे में मंदिर खुलना न सिर्फ भक्तों को शुकून देगा बल्कि इससे जुड़े व्यापार को भी संकट से उबारेगा।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM