31 July 2020 12:54 PM

-रोशन बाफना
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना की वजह से तबाह हुए सट्टा जगत में फिर से रौनक लौटने वाली है। पूरे छ: माह बाद 19 सितंबर से क्रिकेट मैच शुरू हो रहे हैं। 19 सितंबर से यूएई में आईपीएल शुरू होगा। वहीं इसके बाद 3 दिसंबर से आस्ट्रेलिया में सीरिज शुरू होगी। ऐसे में करोड़ों लोगों को राहत मिलेगी। दरअसल, अवैध कहलाने वाले इस क्रिकेट सट्टे से शेयर मार्केट व एनसीडीएक्स-एमसीएक्स आदि कमोडिटी मार्केट से भी अधिक लोग जुड़े हैं। एक सर्वे के अनुसार क्रिकेट सट्टे से 14-15 साल के बालकों से लेकर ज़िन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे बुजुर्गों तक कोई अछूता नहीं है। सर्वे कहता है कि देश के साठ से सत्तर प्रतिशत युवा-पुरुष इस सट्टे से कमाते और खोते हैं। ये सट्टा भले ही अवैध है लेकिन इस बार यह सट्टा पैसे को देखने के लिए तरस उठे बाजार में बहार लाएगा।
एक तर्क के अनुसार कोविड की वजह से पैसा खत्म नहीं हुआ है बल्कि व्यापार खत्म होने से पैसे का रोटेशन खत्म हो गया है। इस जाम हुए पैसे को बाजार में घुमाने में सट्टा मददगार साबित होगा। ऐसे में राहत की उम्मीद की जा सकती है। बता दें कि भारत में पैसे की कमी नहीं है। दरअसल, अधिकतर पैसा कुछ प्रतिशत लोगों के पास अनुपयोगी बना हुआ है। ऐसा पैसा जब बाजार में नहीं आता तब भी मंदी आती है। वहीं कोरोना काल से ठप्प हुए व्यापार के सुचारू होने की उम्मीद अआगामी कुछ माह तक नहीं दिख रही। ऐसे में घर बैठे मोबाइल से हो रहे इस सट्टे के खेल से जाम हुआ पैसा आजादी की सांस लेगा। बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब क्रिकेट सट्टे के नकारात्मक पहलुओं से जरूरी सकारात्मक पक्ष हो गया है। यानी कोरोना ने सबकुछ बदल दिया है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
16 November 2023 11:30 PM