08 August 2025 11:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सूरज उगते ही लोग भगवान की भक्ति करते हैं, लेकिन नयाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक ने लूट की वारदात कर दी। अब पुलिस ने आरोपी युवक को सलाखों के पीछे डाल दिया है।
मामला नयाशहर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। 7 अगस्त की सुबह करीब 5:30-6:00 बजे बंगला नगर निवासी अनुराग सोनी के साथ पारीक चौक में लूट की वारदात हो गई। रिपोर्ट के अनुसार अनुराग अपने भाई को रेल्वे स्टेशन छोड़कर घर की ओर लौट रहा था, इसी दौरान रामनाथ सदन वाली गली में दो अज्ञात युवकों अनुराग को रोक लिया। ईंट उठाकर मारने की धमकी देकर दोनों कानों में पहनी सोने की बालियां लूट ली। लूट की गई बालियों का वजन चार ग्राम था।
नयाशहर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी भिस्तियान मोहल्ला, कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय जहीर पुत्र तालिब हसन को धर दबोचा है। वहीं दूसरे युवक की तलाश जारी है।
कार्रवाई थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी मय टीम ने की। कांस्टेबल कपिल 1254 व नरेश 1023 की विशेष भूमिका रही।
टीम में हैड कांस्टेबल श्रवण सिंह, कांस्टेबल पुरूषोत्तम 2063, कांस्टेबल अमर सिंह 414 भी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
02 December 2020 10:33 PM