09 May 2020 11:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पूरे देश में लॉक डाउन की वजह से सभी शिक्षण संस्थाएं बंद है।यही हालात बीकानेर में भी है परंतु बाफ़ना स्कूल ने सामाजिक सरोकार के साथ- साथ अपने विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए भी ऑन लाइन के मध्यम से एक यूट्यूब चैनल “ मीडिया एसटीबीए “ के नाम से बनाकर शुरू किया है ।
शाला के सीईओ डॉ. पी.एस. वोहरा ने बताया कि यू ट्यूब चैनल शाला की कक्षा यू के जी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए है।
डॉ वोहरा ने बताया कि शाला के सब्जेक्ट टीचर्स अपने वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को नए सत्र की पढ़ाई करवा रहे हैं। सभी शाला के विद्यार्थी इस ऑनलाइन सुविधा का जागरूक होकर के उपयोग कर रहे हैं। यू ट्यूब चैनल बहुत अच्छा चल रहा है।
चैनल के आंकड़ों की बात करें तो विगत 28 दिनों में ऑनलाइन क्लास के वीडियो को 115000 से अधिक लोगों ने देखा है।
अब तक कुल 248 वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं, तथा इन वीडियो को कुल वॉच ऑवर 4000 घंटे से अधिक का मिला है साथ ही 2500 से अधिक सब्सक्राइबर इससे जुड़े गए हैं।
यहां यह उल्लेखनीय है कि इस चैनल में प्रतिदिन व्यूवर्स की संख्या 6000 से अधिक है।
डॉ वोहरा ने बताया की टेक्नोलॉजी का अच्छे से अच्छा इस्तेमाल करके लॉक डाउन समय में ऑनलाइन एजुकेशन का एक प्रयास किया जा रहा है, तथा भविष्य में भी और अच्छी क्वालिटी पर कार्य किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
14 September 2021 03:36 PM