05 May 2022 03:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देशनोक के सुरधना में हुए हमले और आगजनी की घटना में घायल एक व्यक्ति की आज मौत हो गई। मृतक का नाम सुरधना निवासी 35 वर्षीय गिरधारी मेघवाल बताया जा रहा है। देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि गिरधारी का शरीर 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसे पीबीएम से जयपुर एस एम एस अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां आज सुबह दौराने इलाज उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम जयपुर में ही होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव देशनोक लाया जाएगा। फिलहाल पुलिस सुरधना मे तैनात हैं।
बता दें कि विवाद स्कूली बच्चों से शुरू हुआ था। दोनों गुटों के बच्चे बीकानेर परीक्षा देने आए हुए थे। इस दौरान वे जूनागढ़ घूमने गए। जहां दोनों पक्षों में विवाद हुआ। मामला सदर पुलिस थाने भी पहुंचा। इसके दो दिन बाद ही गांव में विवाद हुआ। दोनों पक्षों के बच्चों के परिजन इस विवाद में उलझ गए।
पुलिस के अनुसार हमला हुआ, माहौल बिगड़ा, उस दौरान गिरधारी गाड़ी के नीचे छिपा गया। आरोपी पक्ष ने गाड़ी जला डाली, जिसके चपेट में गिरधारी भी आ गया। पुलिस ने घटना के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश, बाबूलाल, धनराज, राधेश्याम व विशाल की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं कुछ अभी फरार हैं। संजय सिंह के अनुसार मामले के एक नामजद श्रवण की माता सरपंच है।
RELATED ARTICLES
06 June 2024 09:40 PM
