21 March 2023 11:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पाकिस्तान व अफगानिस्तान की सीमा पर आए भूकंप से बीकानेर व राजस्थान सहित उत्तर भारत कांप उठा। मौसम विभाग जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम के अनुसार भूकंप का केंद्र पाकिस्तान अफगानिस्तान का बोर्डर हिंदूकुश रहा। यहां 6.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई 156 किलोमीटर थी। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की गहराई बहुत थी। इसी वजह से उत्तर भारत के जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान तक धरती हिली। राजस्थान के बीकानेर, कोटा व जयपुर सहित विभिन्न जिलों में भूकंप का असर रहा। बीकानेर में लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि वाहन चलाते लोगों को भूकंप का अहसास ही नहीं हुआ।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM