27 March 2020 10:22 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना इफेक्ट विश्वभर में बढ़ रहा है। 199 देशों में पैर पसार चुके कोरोना ने भारत में अब तक कुल 809 लोगों को संक्रमित किया है, जिनमें से 17 लोगों की मौत हुई है। हालांकि ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा कोरोना में अधिक रहता है। वहीं पाकिस्तान में अब तक तेरह सौ लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने का आंकड़ा दिया जा रहा है। जिनमें से 441सिंध, 427 पंजाब व 131 बलूचिस्तान के हैं। पाकिस्तान में नौ मौत हुई है। वहीं पूरे विश्व की बात करें तो अब तक 565970 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 25421 मृत्यु बताई जा रही है। इसी प्रकार राजस्थान में आज सात नये मरीज मिले, जिसके बाद अब यहां पॉजिटिव का आंकड़ा पचास पर पहुंच गया है। वहीं यहां अब तक दो लोगों की मृत्यु हुई है। भीलवाड़ा के इन लोगों को दूसरी बीमारियां भी थीं।
RELATED ARTICLES
22 July 2026 09:32 AM
16 December 2021 11:20 PM
