11 October 2022 03:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी। घटना बीती रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी अशोक विश्नोई के अनुसार मृतक का नाम 35 वर्षीय नानूराम डूडी है। वहीं आरोपी का नाम 25 वर्षीय लालचंद उर्फ लालाराम डूडी है। आरोपी को पुलिस ने डिटेन कर लिया है।
अशोक विश्नोई के अनुसार नानूराम व लालचंद दोनों साथ ही रहते थे। नानूराम का सुरजनसर से दो किलोमीटर आगे खेत है। बीती रात दोनों वहीं थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर लालचंद ने नानूराम के सिर पर भारी चीज से प्रहार कर दिया। उसकी मौत हो गई। आरोपी ने वहीं से उसके परिजनों को फोन कर कहा कि किसी ने नानूराम की हत्या कर दी है। परिजन भी मौके पर आ गए।
चौंकाने वाली बात यह है कि परिजनों ने आज सुबह 8 बजे तक पुलिस को घटना की सूचना तक नहीं दी। आखिर पुलिस को सूचना देने में इतना अधिक वक्त क्यों लगाया गया, यह भी जांच का विषय है।
अशोक विश्नोई के अनुसार सुबह सरपंच ने पुलिस को सूचना दी तब तक आरोपी वहीं था। पुलिस की एंट्री से ठीक पहले वो फरार हो गया। उसे श्रीडूंगरगढ़ से बाहर से पकड़ा गया है।
हत्या के कारणों का पता अभी नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
18 September 2026 05:14 PM
12 March 2020 08:38 PM