18 May 2021 09:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शिव बाड़ी मठ लालेश्वर महादेव मंदिर के मठाधीश संवित सोमगिरी महाराज का निधन हो गया है। आज रात 8:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे हाल ही में कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद उन्हें पोस्ट कोविड आईसीयू में भर्ती करवाया गया। वहां से कोरोना नेगेटिव हो गए। लेकिन श्वसन तंत्र खराब हो जाने की वजह टीबी अस्पताल के आईसीयू में उपचाराधीन थे। महाराज का इलाज कर रहे डॉ गुंजन सोनी ने बताया कि कोविड में श्वसन तंत्र खराब हो गया था। ऐसे में पोस्ट कोविड पीरियड टीबी अस्पताल में निकाला।
बता दें कि सोमगिरि महाराज विद्वान संतों में से एक माने जाते थे। उनके निधन से उनके भक्तों में शोक व्याप्त हो गया है। महाराज ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर रखी थी।
RELATED ARTICLES
06 March 2020 07:36 PM