19 March 2021 06:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तस्करी के मामले में एक्टर को कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह ने गिरफ्तार किया है। नवनीत सिंह के अनुसार धरनोक निवासी 27 वर्षीय रामधन पुत्र बस्ती राम विश्नोई चार माह से फरार था। चार माह पूर्व नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त से भरी स्विफ्ट कार रुकवाई थी। लेकिन आरोपी रामधन फरार हो गया। गाड़ी में करीब 58 किलो पोस्ट मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह के नाम की। आरोपी इतने समय चेन्नई में छिपा हुआ था। पुलिस लगातार उसकी रैकी कर रही थी। जैसे ही उसके बीकानेर आने की सूचना मिली, उसे धर दबोचा गया।
आरोपी से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि वह एक्टर है तथा वीडियो बनाता है। वहीं इससे पहले उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES
22 July 2026 09:32 AM
08 January 2022 03:43 PM
