30 April 2021 06:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शुक्रवार को बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। आज आई दो सूचियों में कुल 1078 पॉजिटिव सामने आए हैं। सुबह की रिपोर्ट में 776 पॉजिटिव आए। वहीं शाम की रिपोर्ट में 302 पॉजिटिव आए। गुरूवार को कुल 3205 सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 33.63 प्रतिशत सैंपल्स की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं 354 मरीज़ रिकवर भी हुए हैं। बता दें कि 2021 का आंकड़ा अब 12242 पर पहुंच गया है। इनमें से 11954 पॉजिटिव केवल अप्रेल माह के हैं। चिंताजनक बात यह है कि नये पॉजिटिव के सामने रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बहुत कम है। ऐसे में कोरोना से पार पाना चुनौती बनता जा रहा है।
आमजन की जिम्मेदारी हर दिन बढ़ती जा रही है। मगर सवाल यह है कि आमजन अपनी जिम्मेदारी कब समझेगा। हालांकि बहुत बड़ा वर्ग समझदारी दिखाते हुए घर पर समय बिता रहा है। लेकिन खरीददारी के समय सारे अनुशासन की परिणाम शून्य होने लगता है।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM
08 September 2020 11:02 PM